जांजगीर चाम्पा 22 जुलाई 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी गौरीशंकर पटेल उम्र 61 वर्ष निवासी छवारीपाली ने थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10 जुलाई 2022 को रात्रि उसके घर के पास खड़ी पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 L 4518 कीमत को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डभरा में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 256/22 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
                     
विवेचना के दौरान CCTV फूटेज के आधार पर संदेहियों के संबंध में पता चलने पर संदेही सहनू राम सिदार उम्र 22 वर्ष निवासी परसापाली थाना चन्द्रपुर के घर दबिश देकर दिनांक 15 जुलाई 2022 को पुलिस हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर अपने साथी मंजित जांगडे उम्र 19 वर्ष निवासी परसापाली थाना चन्द्रपुर के साथ घटना दिनांक को सायकल से घटना स्थल जाकर गांव में रेकी कर पिकअप वाहन को शार्ट करके चालू कर ग्राम टांगरटोली जिला जशपुर में अपने साथी अख्तर खान के पास छोड़ कर आना बताया।
                         
आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष टीम का गठन किया गया था CCTV फुटेज एवं मुखबीर के सूचना के आधार पर आरोपियों को पहचान कर दिनांक 20 जुलाई 2022 को विशेष टीम को जिला जशपुर भेजकर आरोपी 

01 - मंजित जांगडे उम्र 19 वर्ष निवासी परसापाली थाना चन्द्रपुर 

02 - अख्तर खान उम्र 28 वर्ष 

03 - शहबाज खान उम्र 22 वर्ष 

04 - समताज खान उम्र 22 वर्ष 

तीनों निवासी सांई टांगर टोली चौकी लोदाम थाना जशपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गये पिकअप वाहन जिसे आरोपियों द्वारा काटकर टुकड़ा-टुकड़ा कर दिया था बरामद किया गया। 

आरोपियों को दिनांक 21 जुलाई 2022 को गिरफ्तार कर चोरी के माल के साथ थाना लाया गया और प्रकरण में धारा 120 बी एवं 427 भादवि जोड़ी गई। 
                
आरोपियों द्वारा  घटनाकारित करना पाये जाने पर
मंजित जांगडे , अख्तर खान , शहबाज खान , समताज खान तीनों निवासी सांई टांगर टोली चौकी लोदाम थाना जशपुर को दिनांक 22 जुलाई 2022 को माननीय न्यायायल पेश किया गया जँहा से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया गया है।