खरगोन 15 जनवरी 2023 - खरगोन जिले के ग्राम बाघपाल के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि बस इंदौर से खंडवा जा रही थी तभी यह हादसा हुआ है घायल यात्रियों को ईलाज के लिए बड़वाह के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि शर्मा ट्रेवल्स की यात्री बस सवारियों को लेकर खंडवा से इंदौर जा रही थी। तभी रविवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम बाघफल के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस में करीब 35 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौत की खबर सानमें आई है। वहीं अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मोर्चा संभाला और लोगों को क्षतिग्रस्‍त बस से निकाला।