रायपुर 01 मार्च 2021 - कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में सोमवार को 256 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है.और 106 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. वहीं 07 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है. बता दें कि अब राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2,880 है।

अगर बात करे जिले वार आंकड़ो की तो दुर्ग जिले से 47 ,  राजनांदगांव से 15 , बालोद से 04 , बेमेतरा से 03 , कबीरधाम से 0 ,  रायपुर से 72 , धमतरी से 04 , बलौदाबाज़ार से 05 , महासमुंद से 02 , गरियाबंद से 02 , बिलासपुर से 34 , रायगढ़ से 06 , कोरबा से 09 ,  जांजगीर  चांपा से 09 , मुंगेली से 02 ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही से 0 , सरगुजा से 05 ,  कोरिया से 07 , सूरजपुर से 04 , बलरामपुर से 01 ,  जशपुर से 11 ,  बस्तर से 02 , कोंडागांव से 03 , दंतेवाडा से 03 , सुकमा से 0 , कांकेर से 06 , नारायणपुर से 0 ,  बीजापुर से 0 और अन्य राज्य से 0 नए मरीज शामिल है।