कांकेर 24 जुलाई 2022 -  नरहरपुर ब्लॉक के एक शासकीय ‎हाईस्कूल में छात्राओं से छेड़खानी का मामला सामने आया है. जिसके बाद विभागीय जांच दोषी पाए जाने पर प्रभारी प्राचार्य को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है।

दरअसल नरहरपुर ब्लॉक के एक शासकीय ‎हाईस्कूल में पदस्थ व्याख्याता राजेश ‎शुक्ला को स्कूल का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है. प्राचार्य राजेश शुक्ला पर आरोप है कि वह आय, जाति, ‎आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एंट्री कार्य‎ के लिए प्राचार्य कक्ष में आने वाली ‎छात्राओं की मदद करने के बहाने उनके साथ छेड़खानी करता है।

प्राचार्य की‎ हरकत लगातार बढ़ती गई तो छात्राओं‎ ने इस बात की शिकायत इलाके के जनप्रतिनिधी‎ से 21 जुलाई को कर दी. उनके‎ माध्यम से शिकायत नरहरपुर BEO तक पहुंची जिसके बाद BEO बीईओ ने महिला‎ ABEO क्षमा सोनेल को जांच के‎ लिए स्कूल भेजा, 22 जुलाई को जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम‎ जांच करने स्कूल पहुंची पूछताछ में‎ छात्राओं ने स्कूल के प्रभारी प्राचार्य‎  राजेश शुक्ला पर बुरी नीयत से शरीर को छूने की‎ जानकारी दी।

जांच टीम ने रिपोर्ट‎ BEO नरहरपुर बीईओ को दी जिसके बाद BEO इस रिपोर्ट को जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से‎ कलेक्टर को सौंपी. कलेक्टर डॉ‎ प्रियंका शुक्ला ने मामले में तत्काल‎ एक्शन लेते हुए कार्यवाही के लिए रिर्पोट‎ लोक शिक्षण संचालनालय को भेज दी‎ जहां से 22 जुलाई को ही प्राचार्य राजेश शुक्ला के‎ निलंबन का आदेश जारी हो गया।