सूरजपुर 19 अक्टूबर 2026 - छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नदी किनारे 24 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना बसदेई चौकी क्षेत्र की है। मृतक की पहचान खोपा निवासी ऋषिकेश राजवाड़े के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के पुल से नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।