बस्ती 18 अक्टूबर 2026 - इस समय नवरात्रि का त्योहार चल रहा है और आज नवरात्र का आठवां दिन है। जिसेक बाद 20 अक्टूबर को विजयदशमी दशहरा मनाया जाएगा और इसी दिन प्रतिमाओं की को विसर्जन भी की जाएगी। जिसको लेकर अभी से त्यारियों शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने नवरात्र एवं दशहरा पर्व समाप्ति के उपरान्त दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के अवसर पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए 20 अक्टूबर को शराब दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया है।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार, 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के समय ग्रामीण क्षेत्रों और नगर पंचायत क्षेत्रों में स्थित देसी शराब की दुकानों, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, ताड़ी की दुकानों और बार को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। वहीं, 25 अक्टूबर को पूर्णिमा के दिन मूर्ति विसर्जन के समय शहरी क्षेत्र, नगर पालिका, नगर पंचायत रुधौली सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित इन सभी दुकानों और बार में बंदी रहेगी।
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर जिले की सभी थोक एवं फुटकर देसी शराब की दुकानों, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, ताड़ी की दुकानों और बार को पूरे दिन बंद रखने का आदेश दिया गया है।












