मुंबई 19 अक्टूबर 2026 - बॉलीवुड अभिनेता और जैकी श्राफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी जुहू में हुई है। जिसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गोलीबारी के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि राहत की बात ये है कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है। आगे की जांच चल रही है'।
जानकारी के मुताबिक तीन अज्ञात लोग बाइक पर सवार होकर आए और गोलीबारी की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है समााचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कहा है, गोलीबारी की घटना की खबर है। हालांकि, टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है। आगे की जांच चल रही है'।
घटन का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही टाइगर श्रॉफ कार से उतरते ही भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद फायरिंग की आवाज आने लगी। जिसमें भगदड़ मच जाती है। इस फायरिंग में लोगों के घायल होने की आवाजें भी सुनाई देती है।
इतना ही नहीं, सामने आए वीडियो के अनुसार, मुंबई के जुहू में हुई इस फायरिंग में करीब 5 राउंड फायरिंग की गई। ऑफिशियल अपडेट के बाद ये इससे ज्यादा भी हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि टाइगर श्रॉफ को पिछले साल जान से मारने की धमकी भी मिली थी।












