रायपुर 08 मार्च 2021 - कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में सोमवार को 320 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वही 142 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए जबकि एक मरीज की ईलाज के दौरान मौत की खबर है अब राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2,919 है।

अगर बात करे जिले वार आंकड़ो की तो दुर्ग जिले से 65 ,  राजनांदगांव से 18 ,  बालोद से 03 , बेमेतरा से 01 , कबीरधाम से 04 , रायपुर से 96 ,  धमतरी से 03 , बलौदाबाज़ार से 13 , महासमुंद से 03 , गरियाबंद  से 01 , बिलासपुर से 19 ,  रायगढ से 05 , कोरबा से 13 , जांजगीर  चांपा से 08 , मुंगेली से 02 , गौरेला पेंड्रा मरवाही से 0 ,  सरगुजा से 17 ,  कोरिया से 02 , सूरजपुर से 19 , बलरामपुर से 06 , जशपुर से 12 , बस्तर से 06 , कोंडागांव से 01 , दंतेवाडा से 0 , सुकमा से 0 , कांकेर 03 , नारायणपुर से 0 ,  बीजापुर से 0 और अन्य राज्य से 0 नए मरीज शामिल है।