जांजगीर चाम्पा 10 मई 2021 - एस डी ओ पी कार्यालय डभरा से मिली जानकारी के मुताबिक
प्रार्थी ने डभरा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10 अप्रैल 2021 को उसकी नाबालिक लड़की घर से गायब है।
जिसकी आसपास लोगो व रिश्तेदारों में पता तलास किया लेकिन लापता नाबालिग का कही कोई पता नही चला प्रार्थी ने संदेह ब्यक्त किया की कोई अज्ञात ब्यक्ति उसकी नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर कही ले गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर डभरा थाने में अपराध क्रमांक 164/2021 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया और इस मामले से जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथूर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवं एसडीओपी चन्द्रपुर डभरा बी. एस. खुण्टिया को अवगत कराया गया।
उच्चाधिकारियों द्वारा नाबालिक लड़की व महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निरकरण के आदेश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी डभरा द्वारा मामले में विशेष रूची लेकर उनि . विरेन्द्र मनहर के नेतृत्व मे विशेष टीम तैयार कर उत्तर प्रदेश रवाना किया गया था।
टीम ने उत्तर प्रदेश पहुच कर दिनांक 08.05 2021 को अपहृता को संदेही विकाश कुमार के कब्जे ग्राम पौधन रामपुर थाना अखण्ड नगर जिला सुल्तानपुर ( उ.प्र . ) से बरामद किया जाकर संदेही एवं अपहृता को थाना डभरा लाया गया।
अपहृता अवयस्क बालिका ने अपने कथन में महिला पूलिस को बताया की दिनांक 10 अप्रैल 2021 के रात लगभग 1200 बजे उसे फोन कर बोला कि उत्तर प्रदेश जायेंगे शादी करेंगे कहकर बहला फुसलाकर घर से बाहर बुलवाया और बस में बैठा कर उत्तर प्रदेश अपने घर ग्राम पौधनपुर रामपुर जिला सुल्तानपुर लेकर गया।
और नाबालिग के साथ पत्नी जैसे व्यवहार करते हुये कई दिनों तक जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया प्रकरण में पीडिता व उनके माता पिता के कथन पर से आरोपी विकाश कुमार के विरूद्ध धारा 366 , 376 भादवि धारा 06 पाक्सो एक्ट 2012 जोड़ी गई आरोपी विकाश कुमार पिता ननकउ गौतम उम्र 20 वर्ष साकिन पौधन रामपुर थाना अखण्ड नगर जिला सुल्तानपुर उ.प्र . को दिनाक 09.05.2021 के 22:40 बजे विधिवत् गिरफ्तार किया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक डी.आर. टंडन , उनि विरेन्द्र मनहर , सउनि . एस.एन. मिश्रा , आर रोहित सिदार , महिला नगर सैनिक कामिनी साहू का विशेष योगदान रहा।









