छतरपुर 29 जून 2022 -  छतरपुर के ओरछा राेड थानांतर्गत नारायणपुरा गांव में बाेरवेल में गिरे 5 साल के मासूम दीपेंद्र काे निकालने के लिए SDRF ने रेसक्यू आपरेशन शुरू कर दिया है। दीपेंद्र काे सांस लेने में दिक्कत न हाे इसलिए आक्सीजन की व्यवस्था कर दी गई है। 

जिला प्रशासन बोरवेल के भीतर विशेष कैमरा डाल कर दीपेन्द्र की हर हलचल पर नजर बनाए हुए है दीपेन्द्र को बोरवेल में गिरे 07 घण्टे से ज्यादा बीत चुका है राहत की बात यह है की दीपेन्द्र बोरवेल के भीतर सकुशल है विशेष कैमरे से ली गई दीपेन्द्र का पहला वीडियो सामने आया है।

बता दे की 05 साल का दीपेन्द्र बुधवार की दोपहर खेलते वक्त खुले बोरवेल में गिर गया है इस घटना में परिजनों ने बताया है कि एक साल पहले बोर खुदवाया था लेकिन पानी नहीं निकला तो कंटीली झाड़ियों से ढक दिया था , बारिश से पहले खेत एक सा कराया था तो झाड़ियां भी किनारे कर दी थी जिससे यह हादसा हो गया।

देखे दीपेन्द्र का विडियो -