जांजगीर चांपा 29 दिसंबर 2021 - कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के सतत प्रयास से जांजगीर से चांपा मुख्य मार्ग में खोखसा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कार्य में तेजी आ गई है ROB में गर्डर लांचिंग के लिए लांचिंग नोज ब्रिज के दूसरे छोर तक पहुँचा दिया गया है।
लोक निर्माण विभाग (सेतु )के एसडीओ रमेश वर्मा ने बताया कि गर्डर लांचिंग के प्रथम चरण में लांचिंग नोज को ओवर ब्रिज के दूसरे छोर तक पहुंचाया गया। इसके लिए आज रेलवे ने पौने 3 घंटे दोपहर 12 बजे से 2:40 बजे तक का ब्लॉक दिया था और अब अगला ब्लॉक मिलने पर सर्विस नोज के सहारे गर्डर को रेस्ट दिया जाएगा और सर्विस नोस को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।









