जांजगीर चाम्पा 09 मार्च 2022 -  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य के 2022-23 की बजट में नवगठित सक्ती जिले के लिए साढ़े पंद्रह करोड़ रुपए की लागत के 07 विभिन्न कार्यों की स्वीकृति दी है।

छत्तीसगढ़ की आज घोषित बजट में मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में सम्मिलित सक्ती जिले के 07 कार्य इस प्रकार हैं : -

01 - जिला सक्ती के ग्राम आमादहरा से किरारी मार्ग के नराई नाला में पुल निर्माण के लिए एक करोड़ रूपये

02 - ग्राम हरेठी से सिपाहीमुड़ा के बीच कोतरी चिराइन नाला में पुल निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ रूपये

03 - ग्राम सेंदरी से घोघरा मार्ग में घोघरा नाला में पुल निर्माण के लिए एक करोड़  रूपये

04 - आमादहरा- बारपेल्हाडीह से केसला तक सड़क निर्माण के लिए दो करोड़  रूपये

05 - सक्ती के धनपुर से गूढवा तक सड़क निर्माण (पुल पुलिया सहित ) लंबाई 2 किलोमीटर के लिए दो करोड रूपए

06 - सक्ती के जोबा से उपकाचुआ तक सड़क निर्माण लंबाई 3.50 किलोमीटर के लिए 03 करोड़ 50 लाख रूपये

07 - सक्ती के ग्राम सिवनी से सुखरीकला तक पाँच किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य के लिए बजट में 05 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।