रायपुर 11 जून 2022 -  सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लाक के ग्राम पिहरिद में 11 साल के मासूम के खुले बोरवेल में गिरने के मामले को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने काफी गंभीरता से लिया है और मुख्यमंत्री कार्यालय से सभी कलेक्टरो और एसपी को निर्देश जारी करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा है की  कोई बोरवेल खुला न हो जिससे दुर्घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे बोरवेल को तुरंत बंद करें नियमित रूप से जिलों में इसकी समीक्षा की जाए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ग्राम पिहरीद मालखरौदा में पीड़ित साहू परिवार से बात की। उन्होंने राहुल के बचाव के लिए हर सम्भव मदद की बात कही। कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के मोबाइल पर वीडियो कॉल कर मुख्यमंत्री ने बच्चे की माता श्रीमती गीता साहू और पिता लाला साहू सहित परिजनों से बात की।

माँ गीता साहू और पिता लाला साहू ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे रेस्क्यू पर संतुष्टि जताते हुए बच्चे को जल्दी निकलवाने का निवेदन किया।

मुख्यमंत्री ने उन्हें ढांढस बांधते हुए निराश न होने की बात कही। उन्होंने घटना के संबंध में भी परिजनों से जानकारी ली।