भोपाल 18 जुलाई 2023 - बेंगलुरु से बैठक के बाद लौट रहे कांग्रेस की पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की फ्लाइट की यहं इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सूत्रों के अनुसार खराब मौसम की वजह से विमान को आपात स्थिति में भोपाल एयरपोर्ट पर आपात लैडिंग कराई गई है।

भोपाल एयरपोर्ट के अफसरों के अनुसार कांग्रेस के दोनों वरिष्‍ठ नेता नॉन शेड्यूल फ्लाइट से दिल्ली जा रहे थे। रात करीब 8 बजे तकनीकी खराबी की चलते उनकी फ्लाइट भोपाल में लैंड हुई है अब दोनों नेता भोपाल से इंडिगो की नियमित फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।