भोपाल 25 जुलाई 2023 - मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान के हेलिकाप्‍टर में खराबी आ गई है। इस कारण वे सड़क मार्ग से सिवनी के लिए रवाना हुए हैं। CM शिवराज सिंह चौहान को नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी में कार्यक्रम के बाद सिवनी पहुंचना था। वहां CM ने 2631 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की दूधी सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन करने के साथ सभा को संबोधित किया।

इसके बाद सीएम श‍िवराज को हेलिकाप्‍टर से सिवनी मालवा जाना था, मगर उनके हेलिकाप्‍टर में अचानक खराबी आ गई। इस कारण वे सड़क मार्ग से सिवनी मालवा के लिए रवाना हुए।

श‍िवराज ने इसके बाद अपने वाहन से ही सिवनी मालवा के निवासियों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्‍होंने कहा कि सिवनी मालवा के मेरे प्रिय भाइयों-बहनों, बनखेड़ी में अचानक हेलिकाप्टर खराब हो जाने के कारण मैं समय से आपके बीच नहीं पहुंच पाया, इसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं।