चंबा 11 अगस्त 2023 - हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से कुछ राहत मिली है, लेकिन पहाड़ों का दरकना जारी है। ताजा खबर चंबा से है। यहां पहाड़ से गिरे पत्थर के कारण एक टाटा सूमो नदी में जा गिरी।

वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। 6 पुलिसकर्मियों समेत 7 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई है। तीन अन्य घायलों को इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर आला अधिकारी और राहत तथा बचाव दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। घायलों को निकाला गया। जेसीबी बुलाकर टाटा सूमो को ऊपर लाया गया।