बिलासपुर 17 मार्च 2023 - इंस्टाग्राम के लिए रिल्स बनाने के दौरान बिल्डिंग से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई। छात्र का नाम  आशुतोष कुमार साव (20 वर्ष) था और जांजगीर चाम्पा जिले के सरखो गाँव का रहने वाला था। बिलासपुर में रहकर साइंस कॉलेज में पढाई कर रहा था। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक आशुतोष साव साइंस कॉलेज में बीसीए सेकेंड ईयर का छात्र था। शुक्रवार की शाम आशुतोष अपने 5 दोस्तों के साथ कॉलेज परिसर की बिल्डिंग के छत पर वीडियो बना रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे गिर गया। घटना में छात्र के सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।