बिलासपुर 20 अप्रैल 2022 -  तखतपुर इलाके के ग्राम अरईबंद के रामलाल खूंटे की दो बेटियां हैं, संध्या और प्रीति। जब से पास का हैंडपंप सूख गया है, इनके हिस्से एक और काम बढ़ गया है। घर का सारा काम करने के साथ ही ये दोनों बहनें दो किलोमीटर दूर बिजली सब स्टेशन के बोरवेल से पानी लाती हैं। पर इन्होंने पैदल चलकर पानी लाने की बजाय एक जुगाड़ कर लिया है।

एक पुराने व टूटे-फूटे रिक्शे को इस लायक बना लिया है कि वे इसमें बर्तन रखकर पानी ला सकें। प्रीति रिक्शा चलाती है, वहीं संध्या जरूरत पड़ने पर रिक्शे को पीछे से धक्का देती है। संध्या बताती है कि गर्मी के दिनों में पानी की अधिक जरूरत पड़ती है इसलिए उन्हें राेज पांच से छह बार पानी लाना पड़ता है।