बदायूं 29 अक्टूबर 2023 - देवर भाभी के बीच खुलकर हंसी मजाक होता है। लेकिन कई बार मजाक-मजाक में रिश्ता कुछ आगे ही बढ़ जाता है। ऐसा ही एक मामला बदायूं जिले से सामने आया है, जहां पति ने देवर भाभी को बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ लिया। हालांकि पहली बार पति ने दोनों को समझा दिया था, लेकिन जब दूसरी बार फिर पत्नी और देवर को संदिग्ध हालत में देखा तो अपना आपा खो बैठा और कांड हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार की पत्नी का छोटे भाई से अवैध संबंध चल रहा था। दोनों लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशीप में थे। बताया जाता है कि पति के काम पर जाते ही पत्नी देवर के बाहों में पहुंच जाती थी। इस बात की भनक एक दिन प्रवीण को लग गई। इसके बाद प्रवीण ने जाल बिछाया और अचानक घर पर आ धमका, दोनों संदिग्ध हालत में मिले। 

इसके बाद दोनों को युवक ने समझाया। कुछ दिन बाद फिर महिला अपने देवर के साथ कमरे में बिस्तर पर मिली। देवर-भाभी दोनों रंगरेलियां मना रहे थे। यह देखकर महिला के पति का खून खौल उठा। फिर उसने छोटे भाई को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।

24 अक्टूबर की शाम बिल्सी क्षेत्र के गांव अहमदगंज में बाजरा के खेत में यहां के रहने वाले सुरेश के 16 वर्षीय बेटे का शव पड़ा मिला था। उसका गला गमछे में कसा हुआ था। पुलिस ने छात्र के घर के आस-पास के रहने वाले लोगों से गोपनीय पूछताछ की। जहां पता चला कि छात्र का अपने ही बड़े भाई प्रवीण कुमार से आए दिन घरेलू विवाद होता रहता था। विवाद का कारण तो खुलकर सामने नहीं आ रहा था।

पुलिस ने इसी कड़ी को हत्याकांड का आधार मानकर प्रवीण कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो प्रवीण कुमार कुछ बोलने को राजी नहीं हुआ, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद वह टूट गया। उसने छोटे भाई की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया।