बदायूं 21 मई 2023 - यूपी के बदायूं से प्रेम-प्रसंग के मामले ने तीन जिंदगियों को दांव पर लगा दिया है। यहां जीजा के प्यार में साली पागल थी। इसकी जानकारी युवती की बहन को भी नहीं थी। युवती की शादी तय हो गई थी, लेकिन वह अपने जीजा के साथ रहना चाहती थी। जीजा के साथ रहने के लिए युवती ने परिवार वालों से भी बगावत कर डाली और सगाई से एक दिन पहले जीजा के साथ फरार हो गई।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक को साली के साथ प्रेम-प्रसंग चल रही था। साली भी अपने जीजा के प्यार में पागल थी। दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे। हालांकि इसकी जानकारी किसी को भी नहीं थी। युवती के घर वालों ने उसकी शादी तय कर दी थी। सगाई से एक दिन पहले ही युवती घर वालों के खिलाफ जाकर जीजा के साथ भाग निकली।
इसके बाद युवती के पिता ने पुलिस में दामाद के खिलाफ रिपोर्ट लिखा दी। पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू कर दी। दोनों को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई। यहां पर युवती की शादीशुदा बहन भी पहुंच गई। उसने अपने पति के साथ रहने के लिए पुलिस के सामने अजीब शर्त रख दी। महिला का कहना था कि उसका पति उसकी बहन को लेकर भागा है। वह अगर उसकी बहन के साथ रहना चाहता है तो शौक से रहे लेकिन उसे अपने पति की प्रॉपर्टी चाहिए। इधर साली भी अपने जीजा के साथ रहने की जिद रही।











