रायपुर 19 मई 2023 - न्याय के देवता शनि देव की जयंती इस वर्ष बेहद शुभ योग में मनाई जा रही है। शनि जयंती के शुभ योग का लाभ पांच राशियों को विशेष रूप से मिलने वाला है। शनि के शुभ प्रभाव से इन राशियों के बिगड़े काम बनने लगेंगे। इस वर्ष शनि जयंती 19 मई को रहेगी। शनि को प्रसन्न करने के लिए यह सबसे शुभ दिन माना गया है। आइये जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में।

वृषभ राशि :-

इस राशि के जातकों के लिए शनि जयंती बेहद शुभ रहेगी। वृषभ के स्वामी शुक्र देव हैं जोकि शनि के मित्र ग्रह हैं। शनि वृषभ राशि वालों पर हमेशा अपनी कृपा बरसाते हैं। शनि जयंती से वृषभ राशि वालों को धन, पद और मान-सम्मान का लाभ मिलेगा। शनि की कृपा से इन राशि के लोगों के सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।

कर्क राशि :- 

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि जयंती शुभ रहेगी। शनि के प्रभाव जातकों को परिजनों को पूरा सहयोग मिलेगा। करिअर में उन्नति होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।

तुला राशि :- 

शनि जयंती तुला राशि के लिए भी शुभ फलदायी है। तुला राशि के स्‍वामी भी शुक्र हैं और इस राशि में शनि हमेशा उच्च अवस्था में रहते हैं। तुला राशि के जातकों पर भी शनि देव की विशेष कृपा बनी रहती है। शनि जयंती के शुभ योग से तुला राशि वालों को सफलता, पैसा, प्रसिद्धि और खुशी मिलेगी

कुंभ राशि :- 

कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। इस राशि पर अभी साढ़ेसाती चल रही है। शनि जयंती कुंभ राशि वालों के लिए राहत भरी खबर लाएगी। इस शुभ योग से आपको धन लाभ होगा। आपको आपकी मेहनत का फल, प्यार और सम्मान मिलेगा।

मकर राशि :- 

इस राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। शनि देव इस राशि के जातकों पर मेहरबान रहेंगे। शनि के प्रभाव से मकर राशि वालों के नेतृत्व क्षमता में सुधार आएगा। शनि जयंती के शुभ योग से आपको नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलेगी।

डिसक्लेमर :-

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।