रायपुर 09 जनवरी 2022 - राजधानी रायपुर से एक दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। यहाँ एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ कु
रेप करने का प्रयास किया है। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के मुताबिक एक दोस्त ने अपने दोस्त को खाना खाने के लिए अपने घर भेजा था। और पत्नी को फोन कर कहा की उसका दोस्त घर आ रहा है उसे खाना खिला देना। लेकिन दोस्त की पत्नी को देखकर आरोपी की नियत डोल गई और उसने दोस्त की पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया, उसने महिला के न केवल कपड़े उतारे, बल्कि उसके साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। 

जिसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी दोस्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी दोस्त के खिलाफ धारा 354 , 376 , 454 , 511 के तहत अपराध दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।