सक्ती 26 अगस्त 2023 - इस वक्त सक्ती जिले के हसौद से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा हसौद पुलिस ने कांग्रेस नेता पर छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है आरोपी कांग्रेस नेता का नाम गीता राम साहू बताया जा रहा है और वह राजीव गांधी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष है।
अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी नेता फरार बताया जा रहा है फिलहाल हसौद पुलिस अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।









