जांजगीर चाम्पा 03 जुलाई 2022 -  जांजगीर जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के खम्हरिया गाँव के एक बन्द मकान से युवक की सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी मच गई है।

मकान कई दिनों से बन्द था घर से अचानक बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। 

फिलहाल अभी तक यह पता नही चल पाया है की लाश किसकी थी और यह हत्या है या फिर खुदकुशी या कुछ और मामला है । बाराद्वार पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है और विवेचना के बाद ही कुछ बता पाने की बात कह रही है।