रायपुर 25 जून 2023 - महामंत्रियों के प्रभारों में हुए बदलावो को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस में उठा बवंडर फिलहाल शांत होता नहीं दिख रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस मामले में PCC चीफ मोहन मरकाम के तेवर से प्रदेश प्रभारी बेहद खफा बताई जा रही हैं। चूकि CM भूपेश बघेल से PCC चीफ की पहले से खटर पटर चल रहा है। अभी तक पार्टी प्रभारी कुमारी सैलजा का सपोर्ट मोहन मरकाम को मिलता था। मगर मरकाम की ताजा बयानबाजी से सैलजा भी नाराज हो गई हैं। इससे पार्टी संगठन में शीर्ष स्‍तर पर बदलाव की अटकलों के साथ ही संभावित नामों पर भी चर्चा तेज हो गई है। पार्टी नेताओं के अनुसार अगले एक-दो दिन में प्रदेश के वरिष्‍ठ नेताओं को दिल्‍ली तलब किया जा सकता है।

जानिए PCC में विवाद की क्‍या है ताजा वजह

PCC में ताजा विवाद की शुरुआत पांच महामंत्रियों और एक उपाध्‍यक्ष के बीच काम के बंटावारे के PCC चीफ मोहन मरकाम के एक आदेश से हुई है। चार दिन पहले PCC चीफ मोहन मरकाम ने आदेश जारी कर प्रदेश संगठन और प्रशासन का काम देख रहे दोनों महामंत्रियों रवि घोष और अमरजीत चावला को हटाकर अरुण सिंह सिसोदिया को संगठन और प्रशासन महामंत्री की जिम्‍मेदारी सौंप दी। वहीं, रवि घोष को बस्‍तर का प्रभारी बना दिया, जबकि अमरजीत चावला को रायपुर के साथ ही यूथ कांग्रेस और NSUI की जिम्‍मेदारी सौंप दी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार यह सब करने से पहले मरकाम ने संगठन और सरकार में किसी भी वरिष्‍ठ नेता से बात नहीं की। इससे सबको झटका लगा। पार्टी नेताओं को ज्‍यादा आपत्ति अमरजीत चावला को ज्‍यादा महत्‍व दिए जाने को लेकर थी चावला के खिलाफ खुद मुख्यमंत्री ने हाई कमान से शिकायत की है। AICC से चावला को नोटिस भी जारी हुई है।

नए PCC अध्‍यक्ष के लिए इन नामों की चर्चा

नए प्रदेश अध्‍यक्ष के लिए जिन नामों की चर्चा है उनमें सबसे ऊपर दीपक बैज हैं। बैज बस्‍तर से सांसद हैं। बैज को लेकर कोई विवाद नहीं है। पार्टी नेताओं के अनुसार मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल भी दीपक बैज के नाम पर सहमत हैं। बताते चले कि दिसंबर में भी प्रदेश अध्‍यक्ष बदले जाने को लेकर चर्चा चली थी, जब दिल्‍ली में दीपक बैज की मुख्‍यमंत्री बघेल के मुलाकात की तस्‍वीर काफी वायरल हुई थी। इसके साथ ही मंत्री अमरजीत भगत , शिशुपाल सोरी और लखेश्‍वर बघेल का नाम भी चर्चा में है।

NPG