सक्ती 01 जुलाई 2026 - सक्ती कोतवाली थाना क्षेत्र ग्राम जोंगरा में 26 जून को हुए सनसनीखेज पूर्णिमा चैहान उर्फ पूनम के हत्याकांड का खुलासा हो चुका है और इस जघन्य वारदात के 09 आरोपी सक्ती पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपियों ने यह तो कबूल लिया कि उन्होंने मुरलीशंकर चैहान और चम्पा चैहान से 04 लाख की सुपारी लेकर पूर्णिमा चैहान उर्फ पूनम की गोली मार कर हत्या की थी।

लेकिन सवाल यह है कि 09 में से किस आरोपी ने इस हत्याकांड में क्या भूमिका निभाई थी तो हम आपको बता दे के की मुरलीशंकर चैहान और चम्पा चैहान ने 04 लाख में पूर्णिमा चैहान उर्फ पूनम की हत्या की सुपारी झारखंड में गोली कांड कर वापस आये राजेन्द्र महंत को दी थी।

फिर 26 जून को सुनील महंत और गौरीशंकर सिदार बाईक से ग्राम जोंगरा गये और गौरीशंकर सिदार ने आटोमेटिक पिस्तौल से पूर्णिमा चैहान को तीन गोली मारी इसकेे बाद सुनील महंत और गौरीशंकर सिदार  फरार हो गए।

खबर में अपडेट जारी है..