सक्ती 19 नवम्बर 2026 - सक्ती जिले की डभरा पुलिस ने व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार उसे जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान ग्राम चांटीपाली निवासी कौशल प्रसाद पिता निर्मल प्रसाद साहू (37 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ डभरा थाने में अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर अपराध क्रमांक 443/ 2026, धारा 79, 238 BNS एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। साइबर सेल की मदद से जांच में आरोपी की पहचान ग्राम चांटीपाली निवासी कौशल प्रसाद पिता निर्मल प्रसाद साहू (37 वर्ष) के रूप में हुई।

घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त कर आरोपी को दिनांक 19 नवम्बर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।