सक्ती 31 अगस्त 2022 -  सक्ती शहर की प्रतिष्ठित फर्म DM शैलेक प्राइवेट लिमिटेड के संचालक सुरेश अग्रवाल के जेष्ठ भ्राता एवं मुकेश अग्रवाल , चमन अग्रवाल के पूज्य पिता लखन लाल अग्रवाल का आज दिनांक 31 अगस्त 2022 बुधवार को दोपहर 01 बजे आकस्मिक निधन हो गया है।

लखन लाल जी के निधन से पूरे शहर में शोक की लहर है , लखन लाल जी के आकस्मिक निधन की जानकारी मिलते ही नगर की अधिकतर प्रतिष्ठानें बंद हो गई और उनके अंतिम दर्शन के लिए सत्यम निवास में लोगो का तांता लग गया।

बता दे कि DM शैलेक और DM ग्रुप के मुखिया स्व. लखन लाल जी ना सिर्फ उद्योगपति थे बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ गरीबो और दिन दुःखियों के मसीहा भी थे वे हर साल सर्दी के मौषम में लाखों जरूरतमंदो को निःशुल्क और निःस्वार्थ गर्म कपड़े और कंबल का वितरण करते थे यही नही वे बिना किसी सरकारी मदद के गौशाला का संचालन का भी करते थे जँहा सैकड़ों की संख्या में गौमाताओं की सेवा की जाती थी , ऐसे पुण्य आत्मा का असमय चले जाना अपूर्णीय क्षति है।

लखन लाल जी का अंतिम संस्कार आज दिनांक 31अगस्त 2022 बुधवार की शाम 05 बजे स्थानीय मारवाड़ी मुक्तिधाम सक्ती में होगा , लखन लाल जी की अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास सत्यम से निकलेगी।