सक्ती 02 अक्टूबर 2025 - SP प्रफ्फुल ठाकुर के सक्ती जिले में पदभार ग्रहण करते ही कई पुलिसकर्मी और अधिकारी की ट्रांसफर की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सूत्रों की माने तो SP प्रफ्फुल ठाकुर ने एक तबादले की लिस्ट तैयार भी कर ली है लेकिन उनके VIP ड्यूटी में रायपुर चले जाने से यह लिस्ट जारी नही हो पाई। SP प्रफुल्ल ठाकुर 02 नवम्बर यानी आज रात VIP ड्यूटी खत्म कर सक्ती लौटेंगे जिसके बाद सोमवार या मंगलवार को यह लिस्ट जारी हो जाएगी।
SP ऑफिस से निकल कर आ रही खबरों की माने तो सबसे पहले कई थानों के थानेदार बदले जाएंगे जिसमे डभरा, मालखरौदा, सक्ती और चंद्रपुर के प्रभारीयो का नाम शामिल है। वही निरीक्षक कमल किशोर महतो का दोहरा प्रभार भी खत्म कर यातायात विभाग की जिम्मेदारी रक्षित केंद्र में तैनात किसी साफ सुथरी छवि वाले निरीक्षक को दिया जा सकता है। इस वक्त निरीक्षक कमल किशोर महतो डभरा थाने के साथ यातायात विभाग भी संभाल रहे है।
अगर डभरा थाना और यातायात विभाग निरीक्षक कमल किशोर महतो से वापस लिया जाता है तो उन्हें आराम करने का पूरा मौका दिया जाएगा मतलब यह कि उन्हें लाईन अटैच किया जा सकता है। इतना ही नही सालों से रक्षित केंद्र में पड़े पड़े जंग खा रहे कई वरिष्ठ निरीक्षकों को इस बार बड़े थाने मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि थानेदारों से पहले आरक्षक और प्रधान आरक्षक की तबादला सूची जारी हो जाय ऐसे में एक ही थाने में सालों से जमे कई पुलिसकर्मियों को बड़ा झटका लग सकता है।
SP प्रफुल्ल ठाकुर काफी अनुभवी पुलिस अधिकारी है और सक्ती से पहले कई बड़े जिलों की कमान संभाल चुके है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वे पूर्व SP की तरह जल्दबाजी में नही बल्कि पूरी जिम्मेदारी से ट्रांसफर लिस्ट तैयार करेंगे।













