सक्ती 02 सितंबर 2022 -  सक्ती थाने से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 01 सितंबर 2022 को ग्राम डड़ाई में स्थित ढाबे में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री करने की सूचना प्राप्त होने पर  सक्ती पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहाँ  आरोपी नत्थू राम खुंटे उम्र 55 वर्ष निवासी देवरमाल के कब्जे से 69 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया गया
            
जिस पर आरोपी नत्थू राम खुंटे उम्र 55 वर्ष निवासी देवरमाल के विरुद्ध  311/22 धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया । आरोपी को दिनांक 01 सितंबर 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।
              
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमल किशोर महतो , उप निरीक्षक ललित चन्द्रा , प्रधान आरक्षक कमल किशोर साहू , प्रधान आरक्षक अजय प्रताप कुर्रे , आरक्षक भागवत श्रीवास , आरक्षक संतोष गबेल , आरक्षक लक्ष्मी राठौर , आरक्षक विजय पटेल , आरक्षक महेन्द्र राठौर , महिला आरक्षक आफशा परवीन का विशेष योगदान रहा।