सक्ती 30 मई 2021 - सक्ती शहर के साथ ब्लाक में कोरोना का कहर थमते नजर आ रहा है।

पिछले 55 दिनों के दौरान कोरोना का ग्राफ जितनी तेजी से बढ़ा उससे कही ज्यादा तेजी से साथ नीचे गिरते जा रहा है स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को सक्ती शहर और गाँव को मिला कर 123 लोगो की जांच की गई थी , जाँच में अलग अलग ग्रामीण क्षेत्र से कुल 12 और सक्ती शहर से सिर्फ 01 नए संक्रमितों की पहचान की गई है जो काफी राहत की बात है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार सक्ती ब्लाक के पोरथा से 05 , बाराद्वार से 03 , जर्वे से 01 , मसनिया से 01 और अन्य ब्लाक से 02 नए संक्रमित शामिल है।

राहत की बात यह है की 123 लोगो की जाँच में सक्ती के वार्ड क्रमांक 11 से सिर्फ 01 कोरोना संक्रमितों की पहचान नही हुई है।

- सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के PSC और CHC में की गई जाँच पर आधारित -