सक्ती 01 मई 2026 - सक्ती जिले के हसौद पुलिस ने जुए के अड्डे पर दबिस देकर जुआ खेलते 06 जुआरियो को रंगेहाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 
11,700 नगद और 52 पत्तीताश, एक बोरा फट्टी को जप्त किया है। हसौद पुलिस सभी जुआरियो के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्यवाही की है।
 
दरअसल हसौद पुलिस को आज दिनांक 01 मई को मुखबीर सूचना मिली थी कि  ग्राम खैरझिटी बीच खार में कुछ लोग जुए की महफ़िल जमा कर हारजीत का दांव लगाते हुए जुआ खेल रहे है। इस सूचना के बाद मौके पर दबिस देकर 06 जुआरियो को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया।
 
गिरफ्तार जुआरियो में..
 
01. राजेन्द्र चंद्रा पिता गोरेलाल चंद्रा उम्र 41 साल निवासी  फरसवानी थाना डभरा जिला सक्ती
 
02 फलिन्द्र कुमार चंद्रा पिता नान्हे चंद्रा उम्र 54 साल निवासी ओडेकेरा थाना जैजैपुर जिला सक्ती
 
03. विजय कुमार चंद्रा पिता पीलादाउ उम्र 48 साल निवासी मलनी थाना जैजैपुर जिला सक्ती
 
04. बाबूलाल चंद्रा पिता मनिजर चंद्रा उम्र 55 साल निवासी डोमा थाना मालखरौदा जिला सक्ती
 
05. नरहरि बघेल पिता पंचराम बघेल उम्र 36 साल निवासी पुरैना थाना डभरा जिला सक्ती
 
06. कृष्णचंद जांगडे पिता रामभरोस जांगडे उम्र 45 साल निवासी मालखरौदा थाना मालखरौदा जिला सक्ती शामिल है।