कोरबा 28 अक्टूबर 2026 - कोरबा जिले के उरगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उरगा पुलिस ने बाईक चोरी के दो अलग अलग मामलों का खुलासा करते हुए अंतरजिला बाइक चोरी की वारदातों में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर कुल चोरी की चार बाईक तथा एक बाइक का साइलेंसर बरामद किया है। बरामद वाहनों में दो बाईक कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र और दो सक्ती जिले के नगरदा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थीं। तीनों आरोपियों को 27 अक्टूबर 2026 को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।