सक्ती 09 सितंबर 2022 - तुम जहां जाते हो , जिला बनवा देते हो कुछ इस तरह से सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा से चुटकी ली दरअसल , CM भूपेश बघेल आज जब नवगठित सक्ती जिले का शुभारंभ करने पहुंचे तब कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा , एसपी विजय अग्रवाल उनके अगवानी करने पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री के साथ राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल , नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ .शिव कुमार डहरिया भी मोजूदथे हेलीपेड से जब CM आगे बढ़ रहे थे , तभी उन्होंने कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा की तरफ देख कर यह कहा कि तुम जहां जाते हो वहां जिला बनवा देते हो CM की यह बात यह सुनकर सभी मुस्कुरा दिए।
बता दे की इससे पहले तारण प्रकाश सिन्हा राजनांदगांव के कलेक्टर थे और राजनांदगांव से अलग होकर एक नहीं बल्कि दो जिले मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़ छुईखदान और गंडई बने।
राजनांदगांव से तारण प्रकाश सिन्हा को जांजगीर जिले का कलेक्टर बनाया गया है और अब जांजगीर से अलग होकर सक्ती नया जिला बन गया यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने मसखरी की।
जांजगीर और राजनांदगांव से पहले तारण प्रकाश सिन्हा DPR और CM सचिवालय में पदस्थ थे जांजगीर जिले में कार्यक्रम के दौरान CM ने जांजगीर चाम्पा कलेक्टर का कुछ इसी अंदाज में परिचय कराया कि उन्होंने अपने पास से अधिकारी भेजा है ये अच्छा काम करेंगे।









