सक्ती 24 अगस्त 2023 - विधानसभा चुनाव 2023 की उलटी गिनती शुरू ही गई है और 22 अगस्त को टिकिट के लिए दावेदारी करने का वक्त खत्म हो गया है 22 अगस्त तक कांग्रेस से टिकिट के लिए दावेदारी करने वालो में तीन नाम मुख्य रूप से शामिल है पहला नाम वर्तमान विधायक डॉ चरणदास महंत का है वही दूसरा नाम कभी कट्टर महंत समर्थक रहे मनहरण राठौर का है जबकि तीसरा नाम राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह के पुत्र धर्मेन्द्र सिंह का है।

तीनो नेताओ का अलग अलग जनाधार है लेकिन एक शख्स ऐसा है जो साल 2018 तक कांग्रेस की टिकिट के लिए दावेदारी कर रहा था लेकिन साल 2023 में अपने लिए टिकिट ना मांग कर धर्मेन्द्र सिंह के समर्थन में उतर आए है और वो है सक्ती राजनीति के चाणक्य पंडित देवेन्द्र नाथ अग्निहोत्री।

अगर देवेन्द्र अग्निहोत्री के जनाधार की बात की जाय तो वे मनहरण राठौर और धर्मेन्द्र सिंह पर इक्कीस पड़ जाएंगे उन्नीस नही बात करे वर्तमान विधायक डॉ महंत की तो देवेन्द्र अग्निहोत्री को पक्ष में किये बिना चुनाव जीतना उनके लिए भी मुश्किल होगा ऐसे में अगर यह कहा जाय कि इस चुनाव में देवेन्द्र अग्निहोत्री किंगमेकर की भूमिका निभा सकते है तो यह गलत नही होगा।