सक्ती 05 सितंबर 2023 - विधानसभा चुनाव नजदीक आते थी वर्तमान विधायक को विरोधी लगातार चुनौती दे रहे है सबसे पहले पं. देवेन्द्र अग्निहोत्री ने वर्तमान कांग्रेसी विधायक डॉ चरणदास महंत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध का स्वर मुखर किया फिर डॉ महंत को साल 2018 के चुनाव में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सक्ती राजा सुरेन्द्र बहादुर ने अपने पुत्र धर्मेन्द्र सिंह के लिए टिकिट की दावेदारी पेश कर और आब्जर्वर के सामने शक्तिप्रदर्शन कर लोगो को संकेत दिया कि अब वे 2023 के विधानसभा चुनाव में डॉ महंत के साथ नही है।
अब डॉ महंत के खास सिपहसालार और कट्टर महंत समर्थक मनहरण राठौर ने भी ताल ठोकते हुए खुलकर मैदान में उतर गए है। सोमवार को सक्ती रेस्टहाउस में हिमाचल प्रदेश से आये आब्जर्वर सुरेश कुमार के सामने मनहरण राठौर ने जबरजस्त तरीके से शक्तिप्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखाई साथ ही पार्टी के साथ लोगो को यह संदेश दिया कि वे भी किसी से कम नही है।
बहरहाल विधानसभा चुनाव में अभी कुछ वक्त बाकी है और राजनीति में कब और क्या हो जाय कुछ कहा नही जा सकता है अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ऊंट किस करवट बैठता है।









