सक्ती 01 दिसंबर 2023 - इस वक्त सक्ती जिले के जैजैपुर विधानसभा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने को लेकर भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने जिला महामंत्री गगन जयपुरिया को जिला महामत्री के पद से हटा दिया है। 

बता दें कि गगन जयपुरिया लगातार चुनाव की तैयारी कर रहे थे। लेकिन ऐनवक्त पर भाजपा ने जैजैपुर सीट से जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा। 

अब जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने का हवाला देते हुए गगन जयपुरिया को पद से हटा दिया है।