सक्ती 17 नवम्बर 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक एम. आर. अहीरे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति गायत्री सिंह एवं SDOP डमरा बी. एस. खुटिया सर के द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब ब्रिकी करने वालो पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया था।

इसी कड़ी में आज दिनांक 17 नवम्बर 2022 को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम पुरेनातेली में संजय कुमार जायसवाल अपने घर में हाथ भट्टी महुआ शराब रखा हुआ है ,मुखबिर की सूचना पर संजय कुमार जयसवाल के घर दबिश दिया गया जो मकान एवं बाड़ी की तलाशी लिए जाने पर बाड़ी में हाथ भट्टी महुआ शराब अवैध रूप से छुपाकर रखा हुआ था जो आरोपी संजय कुमार जयसवाल के कब्जे से 40 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब गवाहों के समक्ष जप्त कर विधिवत कार्यवाही की गई और आरोपी संजय जायसवाल को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा है।