रायपुर 15 दिसंबर 2023 - वरिष्ठ बीजेपी विधायक रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है. नेताम नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलायेंगे. नेताम रामानुजगंज से विधायक हैं. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की को 29663 वोट से हराया है।

विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19, 20 और 21 दिसंबर को होगा, जिसमें रामविचार नेताम सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

प्रोटेम स्पीकर के कार्य :-

01. नए सदस्यों को शपथ दिलाना

02. विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराना

03. फ्लोर टेस्ट का काम करना

04. स्थायी स्पीकर चुने जाने तक सदन की गतिविधियों को संचालित करना.

05. सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने का कार्य भी प्रोटेम स्पीकर को ही करना होता है।