रायपुर 04 नवंबर 2023 - छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा हैं। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में प्रदेश के एक दो स्थानों में हल्की बारिश होने की संभावना है। रायपुर में मौसम साफ़ रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटे विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।











