रायपुर 26 मई 2021 - छत्तीसगढ़ सरकार बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में है। सोशल मीडिया में जमकर चर्चा चल रही है, आम पाठकों तक सूचना पहुंचाने इस खबर को प्रकाशित किया गया है।
फ़िलहाल इन नामों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हमारा वेब पोर्टल cgwebnews.in इस खबर की पुष्टि भी नहीं करता है।
सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कई कलेक्टर और एसपी के तबादला होने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के दर्जन भर कलेक्टर और एसपी के ट्रांसफर लिस्ट की सूची जारी होगी।
जिसमे कोरबा कलेक्टर के लिए आईएएस रानू साहू , रायपुर कलेक्टर के लिए आईएएस सौरव कुमार , रायगढ कलेक्टर के लिए किरण कौशल , जांजगीर कलेक्टर के लिए जयप्रकाश मौर्य के नामों की चर्चा जोरों पर है।
इसी तरह जशपुर, कांकेर, राजनांदगांव, दुर्ग, मुंगेली, दंतेवाड़ा, बालोद, बलौदाबाजार के कलेक्टर भी बदले जा सकते हैं।
- खबर सूत्रों पर आधारित है-









