रायपुर 25 अप्रैल 2022 -  छत्तीसगढ़ में बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शनों सहित अन्य आंदोलन पर रोक लगा दी गई है। इस रोक को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने अलोकतांत्रित करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले के खिलाफ भाजपा कोर्ट जाएगी।

पूर्व सीएम डा. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी कुनीतियों, वादा खिलाफी के कारण बढ़ते जन आक्रोश, किसान आंदोलन और कांग्रेस द्वारा छले गए कर्मचारियों के लोकतांत्रिक प्रदर्शन से इतने भयभीत हो गए हैं कि राज्य में आपातकाल जैसी बंदिश लगा दी है।

सरकार के इस तानाशाही आदेश के खिलाफ भाजपा न्यायालय जाएगी और छत्‍तीसगढ़ प्रदेश की जनता, किसानों और प्रदेश के हित में काम कर रहे कर्मचारियों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित किए जाने के विरुद्ध संघर्ष करेगी। उन्‍होंने आगे कहा कि इस अलोकतांत्रिक फैसले के विरुद्ध सड़क से लेकर हर उचित मंच पर न्याय के लिए भाजपा जनता, किसान और कर्मचारियों के साथ है।

ND