इंदौर 26 मार्च 2022 - देश के अन्य हिस्सों के साथ मध्यप्रदेश की ओद्योगिक राजधानी इंदौर में पेट्रोल डीजल के भावों में इजाफा जारी है। बीते चार दिनों में तीसरी बार शुक्रवार को पेट्राेल के भाव में 87 पैसा और डीजल के भाव में 83 पैसे का इजाफा हुआ है।

गुरुवार देर रात जारी नए भाव के अनुसार शुक्रवार को शहर में पेट्रोल 109.88 पैसे के नए भाव पर जबकि डीजल 93.44 पैसे के नए भाव पर मिलेगा। इससे पहले मंगलवार को भाव में इजाफा हुआ था। गौरतलब है कि इस सप्ताह के शुरुआत में अब तक पेट्रोल की कीमत 107.26 रुपये थी, जो अब बढ़कर 109.88 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

वहीं डीजल के दाम 90.92 रुपये से बढ़कर 93.88 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों का कहना है कि अभी अगले कुछ दिनों तक पेट्राेलियम पदोर्थाे के भावों में वृद्वि जारी रहेगी। वहीं इसका असर महंगाई पर भी देखने को मिलेगा। ट्रांसपोटर्स ने भाड़ा और बस संचालकों ने किराया बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसका असर अगले कुछ दिनों में देखने को मिलेगा।