भोपाल 16 दिसम्बर 2021 -  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वाराणसी से लौटने के बाद बुधवार को मंत्रालय में सभी मंत्रियों से प्रभार के जिलों में कोरोना नियंत्रण के प्रयासों की जानकारी ली और आक्सीजन प्लांट के निरीक्षण के बारे में पूछा। 

मंत्रियों से कहा कि कोरोना न फैले, यह हमारी पहली प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें। बिना टीका लगवाए कोई भी व्यक्ति न रहे। ऐसे व्यक्ति को सड़क पर घूमने का अधिकार नहीं है जिसने दूसरी डोज का टारगेट समय पर पूरा ना किया हो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण बैठक ले रहे थे।

ND