सीधी 06 जुलाई 2023 -  आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने वाला भाजपा नेता प्रवेश शुक्‍ला गिरफ्तार होने के बाद थाने में अकड़ के साथ चला था, अब पुलिस ने कालर पकड़ कर सारी हेकड़ी निकाल दी। प्रवेश शुक्ला को जेल ले जाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे साफ देखा जा सकता है कि पुलिस उसे किस तरह कॉलर पकड़ कर धक्का देते हुए लेकर जा रही है।

पहले करीब डेढ़ माह बाद वायरल हुए वीडियो से राजनीति‍ गलियारा गरमा गया है। आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस मामले में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पीड़ित युवक के पैर धोकर माफी मांगनी पड़ी।

बता दें कि इंटरनेट मीडिया में वायरल वीडियो में एक आदिवासी युवक के ऊपर भाजपा नेता प्रवेश शुक्‍ला पेशाब करते हुए दिख रहा है। शराब के नशे में धुत प्रवेश शुक्‍ला को सामने बैठा युवक भी नहीं नजर आया। 

इस अमानवीय कृत्‍य की राजनीतिक दलों के जन प्रतिनिधि कठोर शब्‍दों में निंदा कर रहे हैं। अन्‍य जिलों में भी राजनीति‍ दलों के कार्यकताओं ने आक्रोश जताया है। पुतले फूंककर विरोध प्रकट कर रहे हैं। आज सीधी के गांधी चौक में भी धरना देकर विरोध जताया गया है।