रायपुर 17 जुलाई 2022 - इस वक्त राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है जँहा अंबेडकर अस्पताल की तीसरी मंजिल से एक मनोरोगी व्यक्ति कूद गया। मामले में जानकारी देते हुए मौदहापारा थाना प्रभारी नितेश सिंह ठाकुर ने बताया कि अंबेडकर अस्पताल में धमतरी का रहने वाला है।
मरीज का नाम जय कुमार साहू उम्र 39 साल है जो कि पत्नी से बाहर बार-बार खुद को घुमाने की जिद कर रहा था। जिसके बाद मनोरोगी ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर ख़ुदकुशी करने की कोशिश की है। सेड होने के कारण मरीज बाल-बाल बच गया। डॉक्टरों ने जानकरी दी है कि मरीज़ अभी खतरे से बाहर है।









