जयपुर 15 अक्टूबर 2021 - हनीट्रैप के मामले में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा युवक गिरफ्तार हुआ. पाकिस्तानी हसीनाओं (Pakisthan Girls) की जाल में मिलिट्री से जुड़े कर्मचारी फंस रहे हैं. यह मामला मिलिट्री इंजिनियरिंग सर्विस (Military Engineering Service) के अन्तर्गत चीफ इंजीनियर जोधपुर जोन एमईएस के अधीन कार्यरत कर्मचारी राम सिंह से जुड़ा हुआ है।

पाकिस्तानी महिला हैन्डलर से आरोपी पिछले दो माह से संपर्क में था. इस दौरान महिला हैन्डलर से दोस्ती कर चेट कर उससे शादी करने का झांसा मिला था. इसी के चलते चपरासी के पद पर कार्यरत राम सिंह महिला के झांसे में आकर भारतीय सेना की सूचनाएं भेज रहा था।

राम सिंह फोटो स्टेट मशीन चलाने के दौरान दस्तावेज की फोटोखींच लेता था और पाकिस्तानी महिला को वाट्सएप (WhatsApp) के जरिए महत्वपूर्ण जानकारियों की फोटो भेजता था. जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक को जोधपुर में 1 दिन पहले हिरासत में लिया गया था और जोधपुर (Jodhpur News) में संयुक्त रूप से सभी एजेंसियों द्वारा की पूछताछ गई।

वहीं, युवक के मोबाइल में अश्लील चैट और सूचना भेजने के साक्ष्य मिले. साथ ही जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया. आरोपी को दस्तावेजों की फोटो भेजते उसे पकड़ा गया है. जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी हसीना से अश्लील बातें करने के एवज में गोपनीय दस्तावेज आरोपी दुश्मनों को भेजता था।

सोर्स - Zee राजस्थान