इंदौर 23 मार्च 2023 - शहर के पास राऊ सर्कल पर गुरुवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई वही इस दुर्घटना में पति और एक अन्‍य बेटा घायल हो गए।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवार मोटरसाइकल पर सवार था। खजराना के पीपलचौक इलाके के निवासी अखिलेश पिता भेरूलाल शर्मा अपनी पत्‍नी और बच्‍चों के साथ पीथमपुर से इंदौर आ रहे बताया जाता है कि राऊ सर्कल पर उनका वाहन हादसे का श‍िकार हो गया। दुर्घटना कैसे हुई अभी इस बारे में विस्‍तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। इस दुर्घटना में अखिलेश की पत्‍नी और उनके पांच साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। अखिलेश के साथ एक अन्‍य बेटा इस दुर्घटना में घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्‍लेखनीय है कि राऊ सर्कल पर अक्‍सर वाहन सवार हादसे का श‍िकार होते रहते हैं।