रायपुर 12 अप्रैल 2021 - छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मौत भी तेजी से बढ़ रही है। हर रोज प्रदेश में कोरोना से भयावह आंकड़े सामने आ रहे हैं। जिसे देखते हुए प्रदेश के अधिकांश जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में से 20 जिलों में अबतक लॉक डाउन का आदेश आ गया है। जिन जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है, उनमें रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, जशपुर, कोरिया, बालौदाबाजार, कोरबा, धमतरी, रायगढ़, महासमुंद, सरगुजा, बिलासपुर, गरियाबंद, जांजगीर-चाम्पा, सूरजपुर, बलरामपुर, मुंगेली और जीपीएम शामिल है।

01 - रायपुर 09 अप्रैल की शाम से 19 अप्रैल सुबह 06 बजे तक

02 - दुर्ग - 06 अप्रैल से 14 अप्रैल तक

03 - राजनांदगांव - 10 अप्रैल दोपहर 12 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक

04 - बालोद - 10 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक

05 - बेमेतरा - 10 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक

06 - जशपुर - 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक

07 - कोरिया - 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक

08 - बलौदाबाजार - 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक

09 - कोरबा - 12 अप्रैल दोपहर 03 बजे से अगले 10 दिनों तक

10 - धमतरी - 11 अप्रैल रात 12 बजे से 26 अप्रैल रात 12 बजे तक

11 - रायगढ़ - 14 अप्रैल सुबह 6 बजे से 22 अप्रैल रात 12 बजे तक

12 - महासमुंद - 14 अप्रैल सुबह से 22 अप्रैल तक

13 - सरगुजा - 13 अप्रैल सुबह से 23 अप्रैल तक

14 - बिलासपुर - 14 अप्रैल सुबह से 21 अप्रैल तक

15 - गरियाबंद - 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक

16 - जांजगीर-चाम्पा - 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक

17 - सूरजपुर - 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक

18 - बलरामपुर - 14 अप्रैल से 25 अप्रैल तक

19 - जीपीएम - 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तके

20 - मुंगेली - 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक