भोपाल 17 अक्टूबर 2023 - एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर आने वाले पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह को बसपा ने सतना जिले की नागोद विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, सोमवार को भाजपा छोड़ने वाले पूर्व विधायक रसाल सिंह को भी बसपा ने भिंड जिले की लहार विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।
पार्टी ने रत्नाकर चतुर्वेदी (शिवा) को सतना से प्रत्याशी घोषित किया है। वह भी हाल ही में भाजपा से बसपा में आए थे। धनपाल सिंह को अशोकनगर और कमल सिंह राऊत को बालाघाट से प्रत्याशी बनाया है।
बता दे कि बसपा प्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। पार्टी 178 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें 78 पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।











